कांग्रेसियों ने तोड़ दिया है शरीर को, बाइक पर सवार प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा आरोप

विशेष प्रतिनिधि

बुधवार, 8 मई 2019 (14:04 IST)
भोपाल। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में अब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दी है। भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुधवार को  अपना चुनाव प्रचार करने के लिए बाइक से निकलीं। अब साध्वी प्रज्ञा बाइक से गली-मोहल्लों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। 
 
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने उनके शरीर को बुरी तरह तोड़ दिया है। इसलिए वो घर-घर जाकर चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही है।
साध्वी ने कहा कि मैं जनता के पास नहीं पहुंच पा रही हूं। मैं रोड पर बड़े रथ से ही जा पा रही हूं क्योंकि मेरी शारिरिक स्थिति ऐसी नहीं है। कांग्रेसियों ने तोड़ दिया है शरीर को ताकि मैं पैदल भी न चल सकूं। इसलिए अब मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार करूंगी। उन्होंने कहा कि एक प्रयोग करते हुए गली-गली में मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हूं, जिससे घर-घर तक पहुंच पाउं।
 
दिग्विजय की डोर-टू-डोर कैंपेन से बैकफुट पर भाजपा : इससे पहले वेबदुनिया ने अपनी खास खबर में बताया था कि कैसे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह के डोर-टू-डोर कैंपेन से भाजपा परेशान है। दिग्विजय ने चुनाव प्रचार के आखिरी दस दिनों में जिस तरह अपना चुनाव प्रचार किया उससे भाजपा के चुनावी रणनीतिकार परेशान हो गए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी