आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान को टिकट

रविवार, 24 मार्च 2019 (11:34 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश आजमगढ़ सीट से और दल के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक आजम खान रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
 
आजमगढ़ सीट से इस वक्त अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। उन्हें सपा ने इस बार मैनपुरी से टिकट दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।
 
आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वे रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी