दिग्विजय के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, जनसभा कर मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोट

विशेष प्रतिनिधि

रविवार, 28 अप्रैल 2019 (17:24 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे कई तरह के नए-नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं।
 
लोकसभा चुनाव में भाजपा के दो धुर विरोधी दिग्विजय सिंह और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार साथ-साथ आ गए हैं।
 
बेगूसराय लोकसभा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया कुमार दिग्विजय सिंह के प्रचार के लिए भोपाल आ रहे हैं। यहां वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के प्रत्याशी दिग्विजयसिंह ने कहा है कि वे कन्हैया कुमार का समर्थन करते हैं, वो तो साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ रहे हैं, इनका तो सम्मान किया जाना चाहिए। 
 
कन्हैया कुमार पर जेएनयू में देश के टुकड़े-टुकड़े वाले कथित बयान पर दिग्विजय ने उनका बचाव करते हुए कहा कि कन्हैया ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए। इसका केवल दुष्प्रचार किया गया।
 
दिग्विजय सिंह कहते हैं कि पहले कन्हैया कुमार को लेकर हमारी पार्टी में भी संदेह था, लेकिन बाद में दूर हो गया। 
 
दिग्विजय कहते हैं कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई है और विचारधारा की इस लड़ाई में अब समय आ गया कि खुलकर एक विचारधारा का समर्थन किया जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी