लोकसभा चुनाव 2019 : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट, बीजेपी उम्मीदवार डॉ. शर्मा ने खर्च किए 42 लाख तो अपनी पार्टी के दयाराम ने 31000 रुपए

शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (18:30 IST)
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों ने चुनाव में कुल 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार 139 रुपए खर्च किए।
 
इसमें सर्वाधिक धन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने खर्च किया, वहीं सबसे कम खर्च आपकी अपनी पार्टी के प्रत्याशी दयाराम ने किया। डॉ. महेश शर्मा ने 42 लाख 68 हजार 888 रुपए खर्च किए, वहीं दयाराम ने 31,000 रुपए खर्च किए।
 
सभी प्रत्याशियों ने 1, 5 तथा 9 अप्रैल को चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष खर्च का ब्योरा पेश किया। इसमें महेश शर्मा ने 42,68,888, कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह ने 35,68,831, बहुजन समाज पार्टी-सपा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर ने 24,73,275, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी चौ. जीतेन्द्र सिंह ने 13,75,150, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अधाना ने 2,33,197 रुपए खर्च किए।
 
वहीं ऑल इंडिया राजीव कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद शर्मा ने 1,69,895, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह ने 1,04,486, राष्ट्रीय भारतीय जन-जन पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार नागर ने 80,900, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राघवेन्द्र कुमार ने 54,811 रुपए खर्च किए।
 
राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के प्रत्याशी रामपाल ने 35,135, आपकी अपनी पार्टी के दयाराम ने 31,000, निर्दलीय प्रत्याशी रादौस गुप्ता ने 35,135 तथा राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शेरसिंह उपाध्याय ने 33,000 रुपए खर्च किए। सभी प्रत्याशियों ने कुल 1,24,61,139 रुपए खर्च किए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी