मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे मुलायम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (14:48 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 
 
मुलायम को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि मुलायम मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर 23 अप्रैल को मतदान था। उन्होंने इटावा के सैफई में मतदान भी किया था। इटावा का सैफई मैनपुरी की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी