इस वजह से परेशान हुए राहुल गांधी, लोगों से मांगी माफी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (12:59 IST)
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उस समय परेशान हो गए जब विमान के इंजन में शुक्रवार सुबह समस्या आ गई। इस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। राहुल ने आज की होने वाली सभाओं में विलंब के लिए स्थानीय लोगों से माफी भी मांगी।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और इस घटना की सूचना मिलने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच आरंभ कर दी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पटना जाते समय विमान के इंजन में समस्या आ गई। हमें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।' उन्होंने कहा कि आज समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने विमान से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया जिसमें पायलट, सह-पायलट और गांधी नजर आ रहे हैं। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख