साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया मतदान, कहा- धर्मयुद्ध में होगी सत्य की जीत

विकास सिंह

रविवार, 12 मई 2019 (08:41 IST)
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रिवेरा टाउन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में वोट डाले।
 
चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा को पहले से अधिक सीट मिलेगी।
 
हनुमान जी के किए दर्शन - साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा पाठ की। इसके बाद वो सीधे वोट डालने पहुंचीं।
 
भिंड में सभी बड़े नेता नजरबंद - भिंड में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इन नेताओं के घरों के बाहर पुलिस की टीम लगा दी गई है। इन नेताओं को केवल वोट डालने की अनुमति होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी