NDA की सरकार बनने जा रही… तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का गवाह बनेगा, जीत के बाद बोले PM मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (00:02 IST)
Statement of Prime Minister Narendra Modi on Lok Sabha election results : लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Loksabha Election Result 2024) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है। इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। ये विकसित भारत की जीत है।
ALSO READ: Lok Sabha Election Results 2024 : क्या INDIA भी बना सकता है सरकार, नीतीश कुमार क्यों बने हर किसी की जरूरी मजबूरी
खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Loksabha Election Result 2024) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है। इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। ये विकसित भारत की जीत है। लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संकल्प लिया कि वह 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे, भले ही वहां कोई भी पार्टी सत्ता में हो।
 
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपने पहले भाषण में, मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए अपना दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि यह बड़े फैसलों का कार्यकाल होगा और मुख्य जोर भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने पर होगा। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिन-ब-दिन कठिन होती जा रही है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार का बेशर्मी से महिमामंडन किया जा रहा है। हमारे तीसरे कार्यकाल में राजग सभी तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बहुत ध्यान केंद्रित करेगा।
मोदी ने अपने भाषण में लोकसभा में भाजपा सदस्यों की कम हो रही संख्या का जिक्र नहीं किया, बल्कि विधानसभा चुनावों में और मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर अपना ध्यान केंद्रित रखा।
ALSO READ: ओम बिरला 20 साल में दोबारा सांसद निर्वाचित होने वाले पहले लोकसभा अध्यक्ष बने
मोदी ने यह भी कहा कि कई राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन को मिली सीट की कुल संख्या अकेले भाजपा की सीट से कम है। भाजपा मुख्यालय में मोदी के विजयी भाषण में राजनीति तो नहीं दिखी लेकिन यह उनकी भावी सरकार के भविष्य के रोडमैप पर केंद्रित रहा।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छह दशकों में पहली बार है जब पूर्ण बहुमत की एक सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा,हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगा, चाहे वहां कोई भी पार्टी सत्ता में हो, ताकि भारत को एक विकसित देश बनाने के हमारे संकल्प की दिशा में काम किया जा सके।
ALSO READ: यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों ने किया हैरान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री का सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह ने मंच पर उनका स्वागत किया। मंच की पृष्ठभूमि में उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में 'धन्यवाद भारत' लिखा हुआ था।
 
मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत 'जय जगन्नाथ' से की और भाजपा को पहली बार स्पष्ट जनादेश देने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश और बिहार में चुनावी जीत के लिए तेदेपा सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।
 
पीएम मोदी ने कहा, इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। मोदी ने कहा, पूरा गठबंधन मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी भाजपा ने जीती। मोदी ने कहा कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। मोदी ने कहा कि देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं-बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 की 10 बड़ी जीत, इंदौर के शंकर लालवानी टॉप पर
पीएम मोदी ने कहा, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी आपके द्वारा बहाया गया पसीना मुझे काम करने की प्रेरणा देता है। मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी