लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 28 अप्रैल 2024 (10:45 IST)
Arvinder Singh Lovely news in hindi : अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफा। बताया जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी से गठबंधन और टिकट बंटवारे से नाराज थे।

ALSO READ: भाजपा ने केजरीवाल के घर के पास लगाया बोर्ड, लिखा शीश महल भ्रष्‍टाचार का अड्डा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को लिखे पत्र में लवली ने कहा कि वह पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। लवली ने पिछले साल अगस्त में अध्यक्ष पद संभाला था।

पत्र में लवली ने कहा कि वे पार्टी में खुद को लाचार महसूस कर रहे थे और कामकाज में वरिष्ठ नेताओं के दखल से नाराज थे। आम आदमी पार्टी से गठबंधन और टिकट वितरण से भी वे खुश नहीं थे।
 
हाल ही कांग्रेस के लिए दिल्ली में यह दूसरा बड़ा झटका है। कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान के बाद लवली के इस्तीफे की खबर से पार्टी में हड़कंप मच गया।
 
भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि अरविंदर सिंह लवली पाजी एक राष्ट्रवादी हैं, और वह कन्हैया कुमार को टिकट देने के खिलाफ थे। पार्टी की आंतरिक बैठक में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे कन्हैया को टिकट न दें क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना को अपशब्द कहे हैं। हालांकि, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का मुकाबला भाजपा से है। मतगणना 4 जून हो होगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी