ममता बनर्जी का आरोप- BJP ने लिखी संदेशखाली घटना की पटकथा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 4 मई 2024 (17:51 IST)
Sandeshkhali incident : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने चकदाह (प. बंगाल) में शनिवार को भाजपा पर संदेशखाली घटना की पटकथा लिखने का आरोप लगाया और सवाल किया कि एक महिला द्वारा राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं?

ALSO READ: ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा
 
संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी : बनर्जी ने नादिया जिले के चकदाह में एक चुनावी रैली में दावा किया कि संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी। भाजपा ने इसकी अच्छी तरह से पटकथा लिखी थी। सच सामने आ गया है। मैं लंबे समय से यह कह रही हूं। उन्होंने कहा कि मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है। मैं इसे जरूर देखूंगी।

ALSO READ: ममता बनर्जी बोलीं- UCC से हिंदुओं को कुछ फायदा नहीं होगा, यह BJP की राजनीतिक चाल
 
संदेशखाली प्रकरण भाजपा की साजिश थी : शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें दावा किया गया कि संदेशखाली प्रकरण लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक साजिश थी। बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली के संबंध में संदेश दिया लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि (राज्यपाल) के यौन उत्पीड़न मुद्दे पर चुप रहे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी