मोदी ने साधा RJD पर निशाना, राजग सरकार ने बिहार में वंशवादी शासन को हाशिए पर धकेला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 2 मार्च 2024 (16:50 IST)
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को बिहार (Bihar) में कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने वंशवादी शासन में शामिल और लोगों के मन में डर पैदा करने वालों को हाशिए पर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास मोदी की गारंटी है।

ALSO READ: देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा, NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा
 
प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी 'गारंटी' है कि बिहार में विकास हो, कानून का शासन हो और यहां की महिलाएं भय से मुक्त रहें और अपने तीसरे कार्यकाल में भी वे इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

ALSO READ: मोदी कहते हैं NDA 400 पार, मैं कहती हूं अकेले BJP 400 पार
 
नीतीश कुमार की सराहना की : भाजपा नीत राजग में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार में अब फिर से डबल इंजन की सरकार है। राजग ने बिहार में राजनीतिक परिवारवाद को हाशिए पर धकेल दिया है। मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की पिछली पीढ़ी भय में जीने को मजबूर थी। इतने सारे युवा पलायन करने को मजबूर हो गए। हमें उस दौर को फिर से वापस नहीं आने देना चाहिए।

ALSO READ: PM मोदी से मिलने राजभवन पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात...
 
बिहार का विकास मोदी की गारंटी : रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। कानून का शासन मोदी की गारंटी है। हमारी बेटियों और बहनों का सम्मान बरकरार रहे, यही मोदी की गारंटी है। हम अपने तीसरे कार्यकाल में भी इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

ALSO READ: लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या भविष्‍यवाणी की
 
सोनिया गांधी पर किया कटाक्ष : प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव का सामना करने से 'डरे हुए' हैं और संसद में प्रवेश के लिए राज्यसभा का रास्ता तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है।(भाषा)
 
Edited by. Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी