पीएम मोदी बोले, यहां कांग्रेस मर रही है, वहां पाकिस्तान रो रहा है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 2 मई 2024 (12:05 IST)
PM Modi in Anand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आनंद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। ALSO READ: कौन हैं श्याम रंगीला, जो वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे संविधान को सिर पर रखकर नाच रहे हैं। क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।
 
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।
 

संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है।

मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है।

कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं।

शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही।

पाकिस्तान… pic.twitter.com/jU1xp3eHaf

— BJP (@BJP4India) May 2, 2024
उन्होंने कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज और 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले। ALSO READ: नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने पर उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20% से भी कम घरों में। 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी