सियासत का सुपर सनडे, मेरठ से दिल्ली तक चुनाव ताकत दिखाएंगे NDA और INDIA

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 31 मार्च 2024 (07:54 IST)
Loksabha election 2024 news : लोकसभा चुनावों को लेकर NDA और INDIA दोनों ही पूरी तरह कमर कस चुके हैं। आज दोनों ही गठबंधन अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। एनडीए मेरठ में पीएम मोदी की रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेगा तो रामलीला मैदान पर आज विपक्षी इंडिया गठबंधन भी लोकतंत्र बचाओ रैली करेगा। इंडिया के शक्ति प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी शामिल नहीं हो रही है। पार्टी की ओर से डेेेेरेक को ब्रायन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ALSO READ: क्या मोदी हार के डर से जयललिता का नाम ले रहे हैं, CM स्टालिन का सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:30 बजे मेरठ में भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के पक्ष में रैली करेंगे। रैली में अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद शामिल हो सकते हैं। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे।
 
नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मेरठ से ही बिगुल फूंका था। भाजपा ने इस बार यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में पश्चिमी यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में यह रैली अहम भूमिका निभा सकती है। रैली को लेकर मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
 
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, सीताराम येचुरी, डी राजा, महबूबा मुफ्ती, दिपांकर भट्टाचार्य, डेरेक ओ ब्रायन समेत 28 दलों के नेता शामिल होंगे। कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल भी रैली में शामिल हो सकते हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख