मैकरोनी-सलाद

सामग्री :
2 बीच साइज का खीरा, 150 ग्राम हरा प्याज, 100 ग्राम मैकरोनी शेल्स, 1 चम्मच गीली मस्टर्ड, 1 चम्मच पार्सले, 4 बूँद टबैस्को, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच पिसी गोल मिर्च, 300 ग्राम दही, 100 ग्राम क्रीम, 1/2 चम्मच मक्खन।

विधि :
खीरा छीलकर 1/2'' चौकोर टुकड़े काट लें। हरे प्याज की पत्ती हटाकर खीरे जैसा काट लें। मैकरोनी को 1/4 चम्मच नमक व 1/2 चम्मच मक्खन देकर उबाल लें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

दही को 1 1/2 घंटे बाँधकर पानी झारकर गाढ़ा छान लें। क्रीम मिलाकर काँटे से 3-4 मिनट फेंट लें। इसमें सारा सामान मिलाकर परोसने के बर्तन में डाल 2 घंटे फ्रिज में रखें व ठंडा परोसें।

वेबदुनिया पर पढ़ें