विधि : खीरा छीलकर 1/2'' चौकोर टुकड़े काट लें। हरे प्याज की पत्ती हटाकर खीरे जैसा काट लें। मैकरोनी को 1/4 चम्मच नमक व 1/2 चम्मच मक्खन देकर उबाल लें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
दही को 1 1/2 घंटे बाँधकर पानी झारकर गाढ़ा छान लें। क्रीम मिलाकर काँटे से 3-4 मिनट फेंट लें। इसमें सारा सामान मिलाकर परोसने के बर्तन में डाल 2 घंटे फ्रिज में रखें व ठंडा परोसें।