मप्र में इस बार रोजगार के लिए डलेगा वोट, चुनावी रैली में गरजीं प्रियंका गांधी, मोदी पर भी साधा निशाना

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (14:16 IST)
-अरविन्द तिवारी, मोहन खेड़ा से
Priyanka Gandhi in Mohankheda: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मोहनखेड़ा (धार) में शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में रोजगार के नाम पर वोट डलेगा। उन्होंने सवाल किया कि स्कूलों में, नौकरियों में हर जगह घोटाले ही घोटाले हैं, ऐसे में हम अपने भविष्य की बुनियाद कैसे मजबूत कर पाएंगे?
 
आदिवासी जिले धार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में 17000 किसानों ने आत्महत्या की। देश में किसान का कर्ज माफ नहीं हो सकता, लेकिन अडानी के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया जाता है। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया, जबकि भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि मप्र 18 साल में 250 से भी ज्यादा घोटाले हुए हैं। जब मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, भगवान महाकाल की मूर्तियों में भ्रष्टाचार हो सकता है, ऐसे में अनुमान लगा सकते हैं कि कहां-कहां भ्रष्टाचार नहीं होता है मध्य प्रदेश में?
महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रियंका ने कहा कि राज्य में रोज 17 बलात्कार हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह सरकार क्या कर रही है, उन्हें यह बताना चाहिए। यहां आदिवासी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। देश में सबसे ज्यादा बच्चियों मध्य प्रदेश से गायब हो रही हैं।

और क्या कहा प्रियंका गांधी ने... 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी