प्रदेश में देरी से आएगा मानसून!

शनिवार, 30 मई 2009 (10:39 IST)
प्रदेश में मानसून अपने तय समय से कुछ दिन बाद ही प्रदेश में दस्तक देगा। मानसून फिलहाल बेंगलुरू व चेन्नई के बीच अटक गया है और कोई सिस्टम नहीं होने के कारण इसकी गति रुक गई है।

बंगाल की खाड़ी के आसपास बने चक्रवात के कारण मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा था। लेकिन मानसून को गति देने वाला चक्रवात खत्म हो गया है। नया सिस्टम बनने में 10 दिन लगते हैं।-नईदुनिया

वेबदुनिया पर पढ़ें