मप्र में शिशु मृत्यु दर सर्वाधिक

शनिवार, 1 अगस्त 2009 (09:52 IST)
नवजात शिशु मृत्यु दर मामले में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। यहाँ प्रति हजार नवजात शिशुओं में से 72 की मौत 28 दिन के भीतर हो जाती है, जबकि देश में राष्ट्रीय आँकड़ा 55 है।

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 2001-03 के दौरान हर साल करीब 78 हजार महिलाओं की गर्भावस्था एवं प्रसव के कारण मृत्यु हुई। यानी औसतन हर 7 मिनट पर एक महिला की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि कम विकसित देशों में महिलाओं के लिए जितना जोखिम है, उससे 300 गुना अधिक जोखिम भारत में है।

वेबदुनिया पर पढ़ें