बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (07:50 IST)
LPG Gas cylinder Price : तेल कंपनियों ने शनिवार को बजट से पहले लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए। 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 4 रुपए से 7 रुपए तक सस्ता हुआ है। नए दाम आज से लागू हो गए। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ALSO READ: नया शिखर, सोना 85000 के करीब, चांदी में 850 रुपए का उछाल
 
दिल्ली में कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर 1797 रुपए में मिल रहा है। अब तक इसके लिए 1804 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। मुंबई में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 1756 रुपए से घटकर 1749.50 रुपए रह गए। कोलकाता और चेन्नई में कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर क्रमश: 1907 और 1959.50 रुपए में मिल रहा है।
 
दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 829, 802.50 और 818.50 रुपए है। अगस्त 2024 से घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
 
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की नई कीमतें तय करती हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी की कीमतें कम हुई हैं। ALSO READ: आर्थिक समीक्षा में EV पर कर छूट और नवीकरणीय ऊर्जा पर सब्सिडी देने का सुझाव
 
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। उम्मीद से है कि वह पेट्रोल डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम कर सकती है। इससे पेट्रोल डीजल के दाम कम होने की संभावना है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी