कांग्रेस नेताओं ने अपनाए बगावती तेवर

गुरुवार, 7 नवंबर 2013 (13:37 IST)
FILE
नई दिल्ली/ भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पहले से घोषित 7 उम्मीदवारों को बदलते हुए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

भोजपुर सीट से सुरेश पचौरी का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। सोनकच्छ से पार्टी ने अर्जुन वर्मा को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है।

यहां से सांसद सज्जन सिंह वर्मा अपने बेटे पवन को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी नहीं मानी। इसे लेकर उनकी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री से नोक-झोंक तक हो गई थी। (वेबदुनिया चुनाव डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें