मप्र विधानसभा चुनाव : भाजपा की पहली सूची जारी

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013 (01:13 IST)
FILE
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए अपने तरकश का हर तीर आजमाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए 147 उम्मीदवारों की गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पुरानी सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने दो मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं जबकि तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई। मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों के लिए एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने बताया कि पहली सूची में 24 युवा, 18 महिलाएं, 19 अनुसूचित जाति और 30 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं।

बैठक में सिंह के अलावा शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और समिति के अन्य सदस्यों चौहान, मध्य प्रदेश के प्रभारी और अनंत कुमार ने भाग लिया।

अनंत कुमार ने बताया कि इस बार तीन सांसदों भूपेन्द्र सिंह को खुरई, केडी देशमुख को कटंगी और यशोधरा राजे को शिवपुरी से विधानसभा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने पूर्व सांसद आरिफ बेग को भी भोपाल (उत्तर) से टिकट दिया है।

उन्होंने कहा कि कुल 18 सीटों पर परिवर्तन किया गया है। पार्टी ने दो मंत्रियों देवीसिंह सेन और रामदयाल अहिरवार को इस बार टिकट नहीं दिया है। इस बार पार्टी ने एक सामान्य सीट पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को टिकट दिया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाकी उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों की सूची

1. विजयपुर से सीताराम आदिवासी
2. सबलगढ़ से मेहरबान सिंह रावत
3. जौरा से सुबेदार सिंह सिकरवार
4. सुमावली से सत्यपाल सिंह
5. मुरैना से रूस्तम सिंह
6. दिमनी से शिवमंगल सिंह
7. लहार से रसाल सिंह
8. गोहद (सु) से लाल सिंह आर्य
9. ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया
10. भितरवार से अनूप मिश्रा
11. सेवडा से प्रदीप अग्रवाल
12. दतिया से नरोत्तम मिश्रा
13. करेरा से ओमप्रकाश कार्तिक
14. पोहरी से प्रहलाद भारती
15. शिवपुरी से श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया
16. कोलारस से देवेन्द्र जैन
17. गुना (सु) से पन्नालाल शाक्य
18. चाचौड़ा से श्रीमती ममता मीणा
19. राघौगढ़ से राधेश्याम धाकड
20. अशोक नगर (सु) से गोपीलाल जाटव
21. मुंगावली से देशराज सिंह
22. बीना(सु) से महेश राय
23. खुरई से भूपेन्द्र सिंह
24. सुरखी से श्रीमती पारूल साहू
25. रहली से गोपाल भार्गव
26. सागर से शैलेन्द्र जैन

27. टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव
28. जतारा (सु) से हरिशंकर खटीक
29. पृथ्वीपुर से श्रीमती अनिता नायक
30. खरगापुर से राहुल सिंह
31. महाराजपुर से कुंवर मानवेन्द्र सिंह
32. चंदला . सु. से आरडी प्रजापति
33. राजनगर से रामकृष्ण कुसमरिया
34. पथरिया से लखन पटेल
35. दमोह से जयंत मलैया
36. पवई से बृजेन्द्र प्रताप सिंह
37. पन्ना से सुश्री कुसुम मेहदेले
38. चित्रकूट से सुरेन्द्र गहरवार
39. रायगांव (सु) से पुष्पराज बागड़ी
40. सतना से शंकरलाल तिवारी
41. नागौर से गजेन्द्र प्रताप सिंह
42. रामपुर बघेलान से हर्षसिंह
43. सिरमौर से दिव्यराज सिंह
44. त्यौथर से रमाकांत तिवारी
45. मऊगंज से लक्ष्मण तिवारी
46. देवतालाब से गिरिश गौतम
47. रीवा से राजेन्द्र शुक्ला
48. गुढ से नागेन्द्र सिंह
49. चुरहट से र्सवेन्दु तिवारी
50. सीधी से केदारनाथ शुक्ला
51. सिहांवल से विश्वामित्र पाठक

52. चित्रांगी (सु) से जगन्नाथ सिंह
53. सिंगरौली से रामलल्लू वैश्य
54. धौहानी सु. से कुंवर सिंह टेकाम
55. ब्यौहारी (सु) से राम प्रसाद सिंह परस्ते
56. जैतपुर (सु) से जयसिंह मरावी
57. कोतमा से राजेश सोनी
58. अनूपपुर . सु. से रामलाल रोतल
59. विजयराघवगढ़ से श्रीमती पदमा शुक्ला
60. बहोरीबंद से प्रभात पांडे
61. पाटन से अजय विश्नोई
62. बरगी से श्रीमती प्रतिभा सिंह
63. जबलपुर पूर्व (सु) से अंचल सोनकर
64. जबलपुर उत्तर से शरद जैन
65. जबलपुर छावनी से ईश्वरदास रोहाणी
66. शाहपुरा (सु) से ओमप्रकाश ध्रुवे
67. डिंडोरी से जयसिंह मरावी
68. बिछिया (सु) से पंडित सिंह धुर्वे
69. निवास (सु) से रामप्यारे कुलस्ते
70. मंडला (सु) से श्रीमती संपतिया उइके
71. बैहार सु. से भगत सिंह नेताम
72. लांजी से रमेश भटेरे

73. परसवाडा से रामकिशोर कांवरे
74. बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
75. वारासिवनी से डॉ. योगेन्द्र निर्मल
76. कटंगी से केडी देशमुख
77. बरघाट (सु) से कमल मस्कुले
78. सिवनी से नरेश दिवाकर
79. क्योलारी से ढाल सिंह बिसेन
80. लखनादौन (सु) से शशि ठाकुर
81. जुन्नारदेव (सु) से मठन शाह
82. सौसर से नानाभाऊ महोद
83. परसिया (सु) से ताराचंद बावरिया
84. आमला. सु. चेतराम मनेकर
85. घोडाडोगरी (सु) से सज्जन सिंह उइके
86. भैसडेही (सु) से महेन्द्र सिंह चौहान
87. टिमरनी (सु) से संजय शाह
88. हरदा से कमल पटेल
89. सिवनी मालवा से सरताज सिंह
90. होशंगाबाद से डॉ. सीताशरण शर्मा
91. सोहागपुर से विजयपाल सिंह
92. पिपरिया से ठाकुरदास नागवंशी
93. भोजपुर से सुरेन्द्र पटवा
94. सांची (सु) से डॉ. गौरीशंकर शेजवार
95. सिलवानी से रामपाल सिंह
96. बसौदा से हरिसिंह रघुवंशी
97. पुरवाई से वीरसिंह पंवार
98. सिरौज से लक्ष्मीकांत शर्मा
99. शम्साबाद से सूर्यप्रकाश मीणा
100. बैरासिया (सु) से विष्णु खत्री
101. भोपाल उत्तर से आरिफ बेग

102. नरेला से विश्वास सारंग
103. भोपाल दक्षिण पश्चिम से उमाशंकर गुप्ता
104. गोविंदपुरा से बाबूलाल गौर
105. बुधनी से शिवराज सिंह चौहान
106. आष्टा सु. से रंजीत सिंह
107. इछावर से करन सिंह वर्मा
108. सीहोर से ऊषा सक्सेना
109. नरसिंहगढ से मोहन शर्मा
110. राजगढ़ से अमर सिंह यादव
111. सारंगपुर(सु) से कुंवर कोठार
112. सोनकच्छ. सु. से राजेन्द्र वर्मा
113. देवास से तुकोजीराव पंवार
114. हाटपिपल्या से दीपक जोशी
115. बागली (सु) से चंपालाल देवडा
116. मान्धाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर
117. हरसूद (सु) से विजय शाह
118. खंडवा (सु) से देवेन्द्र वर्मा
119. नेपानगर (सु) से राजेन्द्र दादू
120. बुरहानपुर से श्रीमती अर्चना चिटनीस
121. भीकनगांव (सु) से श्रीमती नंदा ब्रस्राणे
122. महेश्वर(सु) से राजकुमार मेव
123. कसरावद से आत्माराम पटेल
124. खरगौन से बालकृष्ण पाटीदार
125. भगवानपुरा. सु. से गजेन्द्र पटेल
126. सेधवा (सु) से अंतरसिंह आर्य
127. पानसेमल (सु) से दीवान सिंह
128. बडवानी (सु) से प्रेमसिंह
129. अलीराजपुर (सु) से नागरसिंह
130. जोबट (सु) से माधवसिंह डाबर
131. थांदला सु. से गौर सिंह विसुनिया
132. पेटलावद सु. से श्रीमती निर्मला भूरिया
133. सरदारपुर(सु) से वेलसिंह भूरिया
134. धार से श्रीमती नीना वर्मा
135. देपालपुर से मनोज पटेल
136. इंदौर 1 से सुदर्शन गुप्ता
137. इंदौर 2 से रमेश मैंदोला
138. इंदौर 3 से सुश्री ऊषा ठाकुर
139. इंदौर 4 से श्रीमती मालिनी गौड़
140. इंदौर 5 से महेन्द्र हार्डिया
141. डॉ. अंबेडकरनगर महू से कैलाश विजयवर्गीय
142. राऊ से जीतू जिराती
143. रतलाम ग्रामीण (सु) से मथुरालाल डाबर
144. सैलाना(सु) से श्रीमती संगीता चरेल
145. जावरा से राजेन्द्र पांडे
146. मल्हारगढ (सु) से जगदीश देवडा
147. जावद से ओमप्रकाश सकलेचा।

वेबदुनिया पर पढ़ें