शिवराज ने की 141 जनसभाएं, 30 थ्री डी सभाएं

रविवार, 24 नवंबर 2013 (11:46 IST)
FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार का इतिहास रचते हुए 19 दिनों में 138 विधानसभा क्षेत्रों में 141 जनसभाओं तथा अत्याधुनिक त्रिआयामी (थ्री डी) तकनीक और मोबाइल फोन से 30 सभाओं को संबोधित किया।

चौहान ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुल सायंकाल 5 से पूर्व 8 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 5 नवंबर को सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करते हुए चुनावी अभियान की पहली सभा को संबोधित किया। इस चुनावी प्रचार अभियान के दौरान चौहान ने प्रदेश के सभी 51 जिलों में चुनावी सभाएं लीं।

चौहान ने निर्वाचन आयोग की आचरण संहिता का कड़ाई से पालने करते हुए प्रतिदिन सदैव रात्रि 10 बजने से पहले ही आमसभा समाप्त की। प्रचार अभियान की आखिरी सभा भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कोलार में थी।

चौहान ने संवाद की अत्याधुनिक थ्री डी और मोबाइल तकनीक का प्रचार में प्रयोग करते हुए लगभग 3 सभाओं को संबोधित किया। इसके साथ उन्होंने मोबाइल के माध्यम से भी लाइव आमसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने मोबाइल फोन से भी मतदाताओं से संपर्क साधा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें