मध्यप्रदेश भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची

FILE
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 64 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करके 14 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए। इस सूची में जबलपुर केंट क्षेत्र से दिवंगत वरिष्ठ नेता ईश्वरदास रोहाणी के पुत्र अशोक रोहाणी को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सूची में 9 महिलाओं, अनुसूचित जाति के 14 और अनूसचित जनजाति के 12 नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी 147 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है लेकिन पहली सूची में शामिल विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का मंगलवार को जबलपुर में निधन हो गया, इस वजह से अब बुधवार की सूची में उनके स्थान पर उनके पुत्र अशोक रोहाणी को प्रत्याशी घोषित किया गया। अब 20 सीटों पर और प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।

इस बीच सूची जारी होने की सूचना के बाद से अनेक स्थानों पर असंतुष्टों के स्वर मुखर होकर सामने आने लगे हैं। भिंड, शाजापुर और रतलाम जिले से भाजपा के बुधवार को घोषित प्रत्याशियों के विरोध में टिकट कटने से नाराज नेताओं के समर्थकों ने प्रदर्शन आदि करके विरोध दर्ज कराया।

प्रत्याशियों के नाम क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार हैं...
1. श्योपुर : दुर्गालाल विजय पूर्व विधायक
2. अंबाह (अजा) : बंशीलाल जाटव पूर्व विधायक
3. भिंड : नरेद्र सिंह कुशवाह पूर्व विधायक
4. मेहगांव : मुकेश चौधरी पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी के भाई
5. ग्वालियर दक्षिण : नारायणसिंह कुशवाह मंत्री
6. डबरा (अजा) : सुरेश राजे
7. भांडेर (अजा) : घनश्याम पिनोरिया
8. बमोरी : केएल अग्रवाल (मंत्री)
9. चंदेरी : राव राजकुमार सिंह विधायक
10. देवरी : रतनसिंह पूर्व विधायक
11. नरयावली (अजा) : प्रदीप लारिया विधायक
12. मलेहरा : श्रीमती रेखा यादव विधायक
13. जबेरा : दशरथ लोधी मंत्री
14. हटा (अजा) : श्रीमती उमादेवी खटीक विधायक
15. गुन्नौर (अजा) : महेन्द्र बागरी जिला पंचायत सदस्य
16. मैहर : रमेश कुमार पांडेय
17. अमरपाटन : रामखिलावन पटेल विधायक
18. सेमरिया : श्रीमती नीलम मिश्रा
19. मनगवां (अजा) : श्रीमती पन्नाबाई प्रजापति विधायक
20. देवसर (अजा) : राजेद्र मेश्राम
21. जयसिंह नगर (अजजा) : श्रीमती प्रमिला सिंह टेकाम
22. पुष्पराजगढ़ (अजजा) सुदामासिंह विधायक
23. बांधवगढ़ (अजजा) : ज्ञानसिंह विधायक
24. मानपुर (अजजा) : सुश्री मीना सिंह विधायक
25. बडवारा (अजजा) : मोती कश्यप विधायक
26. मुडवारा : संदीप जायसवाल पूर्व महापौर कटनी
27. जबलपुर केंट : अशोक रोहाणी जिला महामंत्री भाजपा
28. जबलपुर पश्चिम : हरेन्द्र बब्बू विधायक
29. सिहोरा (अजजा) : श्रीमती नंदनी मरावी विधायक
30. गोटेगांव (अजा) : डॉ. कैलाश जाटव

शेष सूची अगले पेज पर...


31. नरसिंहपुर : जालमसिंह पटेल पूर्व विधायक
32. तेंदूखेड़ा : संजय शर्मा पूर्व विधायक
33. अमरवाड़ा (अजजा) : उत्तम ठाकुर
34. चौरई : रमेश दुबे पूर्व विधायक
35. छिंदवाड़ा : चौधरी चंद्रभानसिंह पूर्व विधायक
36. पांढुर्णा : टीकाराम कवरेती
37. मुलताई : चंद्रशेखर देशमुख पूर्व विधायक
38.बैतूल : हेमंत खंडेलवाल पूर्व सांसद
39. उदयपुरा : रामकिशन कोटवार
40. ब्यावरा : नारायणसिंह पवार पूर्व विधायक
41. सुसनेर : मुरली पाटीदार
42. आगर (अजा) : मनोहर ऊंटवाल
43. शाजापुर : अरुण भिमावत भाजपा जिला अध्यक्ष
44. शुजालपुर : जसवंतसिंह हाड़ा विधायक
45. कालापीपल : इंदरसिंह परमार
46. पंधाना (अजजा) : श्रीमती योगिता नवल बोरकर
47. राजपुर (अजजा) : देवीसिंह पटेल विधायक
48. झाबुआ (अजजा) : शांतिलाल भिलवाल
49. गंधवानी (अजजा) : सरदारसिंह मेढ़ा
50. मनावर (अजजा) : श्रीमती रंजना बघेल मंत्री
51. धरमपुरी (अजजा) : कालूसिंह
52. सांवेर (अजा) : राजेश सोनकर
53. नागदा खाचरौद : दिलीप शेखावत
54. महिदपुर : बहादुरसिंह पूर्व विधायक
55. तराना (अजा) : अनिल फिरोजिया
56. घटिया (अजा) : सतीश मालवीय
57. उज्जैन उत्तर : पारस जैन मंत्री
58. उज्जैन दक्षिण : डॉ. मोहन यादव अध्यक्ष मप्र पर्यटन विकास निगम
59. बड़नगर : मुकेश पंड्‍या नपा अध्यक्ष
60. रतलाम सिटी : चेतन कश्यप प्रदेश कोषाध्यक्ष
61. आलोट (अजा) : जितेन्द्र गेहलोत
62. मंदसौर : यशपालसिंह सिसौदिया विधायक
63. सुवासरा : राधेश्याम पाटीदार विधायक
64. गरोठ : राजेश यादव पूर्व विधायक

वेबदुनिया पर पढ़ें