यशोधरा राजे सिंधिया का परिचय

FILE
यशोधरा राजे सिंधिया ग्वालियर के महाराजा मराठा जिवाजीराव सिंधिया और विजयराजे सिंधिया की सबसे छोटी पुत्री हैं। वे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया की छोटी बहन हैं।

वर्तमान में यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनावी मैदान में हैं। यशोधरा राजे सिंधिया ने 1998 और 2003 में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। मध्यप्रदेश विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत पर वे पर्यटन, खेल और युवा मामलों के लिए राज्यमंत्री बनीं। वह 15वीं लोकसभा के लिए ग्वालियर से सांसद भी निर्वाचित हुई।

19 जून 1954 को लंदन में पैदा होने वाली यशोधराराजे सिंधिया ने मुंबई और ग्वालियर में अपनी शिक्षा ग्रहण की। 1977 में वह एक कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ भंसाली से शादी करके अमेरिका चली गईं। उनके तीन बच्चे अक्षय, अभिषेक और त्रिशला हैं। 1994 में वह भारत वापस लौटकर आईं और राजनीति में शामिल हो गईं।

वेबदुनिया पर पढ़ें