इंदौर के निकट घाट पर 2 बसें भिड़ी, करीब 40 यात्री घायल

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (14:25 IST)
इंदौर। इंदौर के निकट सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम ‍‍स्थित घाट पर गुरुवार सुबह 2 यात्री बसों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जबकि बसें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट पर तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दोनों ही बसें बहुत तेज रफ्तार में थीं। बसों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, राहगीरों की मदद से घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही घाट पर जाम भी लग जाता है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन घाट में दुर्घटनाएं और जाम लगता रहता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख