मध्यप्रदेश के 27 नए मंत्री करोड़पति, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति?

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (10:33 IST)
Mohan Yadav Cabinet : मध्य प्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल मंगुभाई ने एक सादे 
समारोह में 28 मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस के साथ मोहन मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में रतलाम से विधायक चेतन कश्यप सबसे अमीर हैं। उनके पास 102.17 करोड़ की संपत्ति है। 
 
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गोविंद सिंह राजपूत के पास 14 करोड़ और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर के पास 10 करोड़ की संपत्ति है।
 
संपतिया उइके के पास 9.30 करोड़, विजय शाह के पास 9.14 करोड़, विश्वास सारंग और तुलसी सिलावट के पास 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
 
दिलीप जायसवाल और इंदर सिंह परमार 7 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है तो राज्यमंत्री राधा सिंह और प्रतिमा बागरी के पास क्रमश: 6.66 करोड़ और 6.20 करोड़ की संपत्ति है।
 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और करणसिंह वर्मा 3.5 करोड़, नागरसिंह चौहान 3 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है। 13 मंत्रियों की संपत्ति 1 से 3 करोड़ के बीच है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल के पास 89 लाख से ज्यादा संपत्ति है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी