MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रविवार, 30 जून 2024 (14:12 IST)
After the dispute the sarpanch opened fire : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में विवाद को लेकर एक सरपंच ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में मृतक की भतीजी भी घायल हो गई। पुलिस ने सरपंच और 12 अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ALSO READ: MP: दमोह में जमीन विवाद में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार रात जिगना थाना क्षेत्र के बनवास गांव में हुई। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति रतिराम यादव और सरपंच अरविंद यादव के भाई रवीन्द्र के बीच उस वक्त झगड़ा हो गया, जब वे साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
ALSO READ: चलती कार पर बाइक सवारों ने की गोलीबारी, घटना से मची अफरातफरी
अधिकारी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने उस समय उन्हें शांत करा दिया था लेकिन बाद में सरपंच और उसके साथी रतिराम के घर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में रतिराम की पुत्रवधू अहिल्या की मौत हो गई और उनकी भतीजी घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि सरपंच और 12 अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी