शादी के 10 दिन बाद ही मां बनी दुल्हन...

बुधवार, 20 जुलाई 2016 (12:34 IST)
भोपाल। शादी के दस दिन बाद ही नवविवाहिता ने बेटे को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष हैरान रह गया। भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 20 वर्षीय युवती की शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही उसे पेट में दर्द हुआ। घबराए ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसने एक बेटे को जन्म दियासवाल उठे तो खुलासा हुआ कि ये महिला के गांव में रहने वाले एक युवक की करतूत का नतीजा है। परवलिया सड़क पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
टीआई मनोज दीक्षित के मुताबिक 20 वर्षीय युवती की बीती 9 जुलाई को परवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही उसके पेट में दर्द होने लगा। परिवार उसे अस्पताल ले गया तो पता चला कि वह गर्भवती है और कुछ देर बाद ही उसने एक बेटे को जन्म दिया। 
 
ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना युवती के परिवार को दी। युवती ने बताया कि गांव में रहने वाले 21 वर्षीय काशीराम ने बीते साल ज्यादती की थी। इसके बाद वह किसी को न बताने की बात कहकर धमकाने लगा। पता चला है कि सगाई के बाद युवती का पति भी उससे मिलने जाता था। इसलिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी करवाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें