अश्लील वीडियो दिखाकर मूक-बधिर लड़कियों को बनाता था हवस का शिकार

शनिवार, 11 अगस्त 2018 (12:32 IST)
मुजफ्फरपुर बालिका गृह और उत्तरप्रदेश के देवरिया बालिका संरक्षण गृह में यौन शोषण के बाद अब मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट होस्टल में लड़कियों के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल के अवधपुरी में स्थित होस्टल की दो संगी बहनों ने संचालक अश्विनी शर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।  
 
पूछताछ में इन लड़कियों ने बताया कि संचालक कई लड़कियों के साथ बलात्कार कर चुका है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अश्विनी शर्मा अश्लील वीडियो दिखाकर लड़कियों के साथ ज्यादती करता था। वह कई लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका था। 
 
अब तक सामने आ चुकी तीन मूकबधिर युवतियों ने साइन लैंग्वेज के जरिए आरोप लगाए हैं। इन युवतियों ने एक अन्य युवती के साथ भी शारीरिक शोषण होने की बात पुलिस को बताई है। भोपाल के अवधपुरी में जिस हॉस्टल में ये घटना सामने आई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। 
 
पुलिस ने रेपकांड के आरोपी अश्विनी शर्मा को कोर्ट में पे‍श किया था। शिकायत में यह भी सामने आया है कि आरोपी होस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का यौन उत्पीड़न किया।  इन दोनों सगी बहनों ने ये भी ख़ुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ज़्यादती की थी और फिर उसका गर्भपात करा दिया था। वो छात्रा अब लापता है। उसकी तलाश जारी है। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी