वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सांरग का निधन

शनिवार, 14 नवंबर 2020 (17:21 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता सारंग पिछले कुछ दिनों से मुंबई के बांबे अस्पताल में भर्ती थे। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके पुत्र विश्वास सारंग मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। सारंग का पार्थिव शरीर रविवार को मुंबई से भोपाल लाया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी