जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (12:33 IST)
jabalpur ordinance factory blast : मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के खमरिया इलाके में स्थित आयुध कारखाने में मंगलवार को हड़कंप मच गया। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाअंडर बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया। घायलों में से 3 को अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री के री-फिलिंग सेक्शन में हुए विस्फोट में 10-12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
 
रक्षा मंत्रालय की फैक्ट्री में धमाके के बाद से एक व्यक्ति लापता है। संभवत: वह फैक्ट्री के मलबे में फंसा हुआ है। फैक्ट्री में लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी