भोपाल। मध्यप्रदेश के कई इलाके पिछले कुछ समय से भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। रीवा, सतना, पन्ना और इनके आसपास के क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया और जमीनी भी। ... लेकिन, एक समय ऐसा भी आया जब मुख्यमंत्री स्वयं 'बाढ़ पीड़ित' बन गए। बाढ़ पीड़ित मुख्यमंत्री को कोई तकलीफ न हो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गोद में उठा लिया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है मैं, मेरी टीम, राज्य सरकार का हर अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को किसी भी परिस्थिति से निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर सुरक्षाकर्मियों पर सवार मुख्यमंत्री चौहान का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि राज्य में बाढ़ से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
एक अन्य ट्वीट तो मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा की याद दिलाता है, जिसमें कहा गया है- आपके पैर देखे बड़े हसीन हैं, इन्हें जमीन पर मत उठाइएगा, मैले हो जाएंगे। इसी तरह के कुछ और भी ट्वीट किए गए हैं, जो सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पर कटाक्ष हैं।