राखी पर सीएम शिवराज का बड़ा तोहफा, 450 में LPG सिलेंडर, बहनों के खाते में 1250 रुपए

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2023 (15:38 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत खाते में 250 रुपए राखी के डालने का ऐलान किया। अक्टूबर में बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।
 
 
< — Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 27, 2023 >
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा, ताकि हमारी बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर मिल जाए।