स्व. श्री अभय छजलानी को CM चौहान समेत दिग्गजों की श्रद्धांजलि

गुरुवार, 23 मार्च 2023 (10:50 IST)
इंदौर। वरिष्‍ठ पत्रकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री अभय छजलानी जी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। अभय जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई। शाम 5 बजे इंदौर के रिजनल पार्क मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ।।ॐ शांति।।
 

वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

।।ॐ शांति।।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 23, 2023
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्‍वीट कर कहा, मेरे परिवार समान, पद्मश्री से अलंकृत मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। भगवान उन्हें वैकुण्ठ धाम में स्थान दे और उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, मप्र के वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नईदुनिया समूह के पूर्व प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोककुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हिन्दी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। “भावपूर्ण नमन”
 

पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

हिन्दी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

“भावपूर्ण नमन” pic.twitter.com/CYSbodUA8S

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 23, 2023
कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्‍विटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि पत्रकारिता के कीर्ति स्तंभ रहे अभय छजलानी जी नहीं रहे। इंदौर के मित्रों से यह जानकारी मिली। मैं एक निजी मित्र के रूप में उनसे लंबे अरसे से जुड़ा रहा। पत्रकारिता के अलावा वे प्रखर सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें!
 

पत्रकारिता के कीर्ति स्तंभ रहे अभय छजलानी जी नहीं रहे। इंदौर के मित्रों से यह जानकारी मिली। मैं एक निजी मित्र के रूप में उनसे लंबे अरसे से जुड़ा रहा। पत्रकारिता के अलावा वे प्रखर सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें!

— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 23, 2023
भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, हिंदी पत्रकारिता के कुलाधिपति, इंदौर जिनकी आत्मा में बसता था। ऐसे मालवा के सपूत वरिष्ठ पत्रकार श्री अभय छजलानी जी का निधन हिंदी पत्रकारिता के लिए कभी ना भरने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, मप्र में पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ‌ों में शुमार एवं नईदुनिया‌ इंदौर के प्रधान संपादक रहे पद्मश्री अभय छजलानी के निधन की सूचना से आहत हूं। उन्हें हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में‌ भी‌ उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा।
 

मप्र में पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ‌ों में शुमार एवं नईदुनिया‌ इंदौर के प्रधान संपादक रहे पद्मश्री अभय छजलानी के निधन की सूचना से आहत हूं।

उन्हें हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में‌ भी‌ उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाएगा।1/2 pic.twitter.com/QzrqPXOa5M

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 23, 2023
मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, हिंदी प्रेमी एवं नईदुनिया के संस्थापक श्री अभय छजलानी जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रभुराम चौधरी ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के गौरव,‌ पत्रकारिता के पितामह वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री अभय छजलानी जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान भोजेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
 

मध्यप्रदेश के गौरव,‌ पत्रकारिता के पितामह वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री अभय छजलानी जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है।

भगवान भोजेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

ॐ शान्ति! pic.twitter.com/gRMvh7mdpa

— Dr. Prabhuram Choudhary (@DrPRChoudhary) March 23, 2023
इंदौर से सांसद शंकर लालवानी ने ट्वीट कर कहा कि अभय जी का जाना एक युग का अवसान है। मेरे सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है। मैं पुण्यात्मा को भावों से भरी श्रध्दांजलि अर्पित करता हूं।

इंदौर के महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव ने अपने शोक संदेश में कहा कि ॐ शांति!! इंदौर ही नही अपितु मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी पत्रकारिता में अपने विशिष्ट कार्यों से एक अलग पहचान निर्मित करने वाले, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!!

इंदौर ही नही अपितु मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी पत्रकारिता में अपने विशिष्ट कार्यों से एक अलग पहचान निर्मित करने वाले, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को… pic.twitter.com/jiHPLysKT2

— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) March 23, 2023
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई! अभयजी शब्द-संहिता के सार्थक प्रतिबिंब थे! जनहित के मुद्दे, सामाजिक सरोकार की परंपराएं उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता से निभाई. परमात्मा से प्रार्थना है उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अभयजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री अभय छजलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राज्य सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सुप्रतिष्ठित समाचार पत्र नईदुनिया के संस्थापक, देश के ख्यातनाम पत्रकार श्री अभय छजलानी जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल दें।
 

सुप्रतिष्ठित समाचार पत्र नईदुनिया के संस्थापक, देश के ख्यातनाम पत्रकार श्री अभय छजलानी जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल दें। pic.twitter.com/7KxyVsRTQh

— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) March 23, 2023
भाजपा नेता ब्रजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन के दुखद सूचना अभी मिली। श्री छजलानी मध्यप्रदेश के गौरव थे। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के गौरव,नईदुनिया के संस्थापक,पत्रकारिता के आधार स्तंभ पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने अभय जी को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।उनसे मेरे आत्मीय संबंध रहे हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व प्रियजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दे।  
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी नहीं रहे। हिंदी पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रभु अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी