कांग्रेस विधायक बोले- आदिवासी थे बजरंग बली, मंत्र शेयर कर बताया संबंध

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2023 (15:47 IST)
मध्यप्रदेश की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान राम को लंका पहुंचाने वाली वानर सेना नहीं बल्कि आदिवासी थे। उन्होंने दावा किया कि बजरंग बली भी आदिवासी थे। उन्होंने बिरसा मुंडा और टंट्या भील को भी हनुमान जी का वंशज बताया।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान बजरंगबली ने कर्नाटक में, सत्य को विजयश्री का आशीर्वाद दिया और यहां मध्यप्रदेश में भी सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने वाली कॉंग्रेस को ही विजयश्री का आशीर्वाद देंगे। आदिवासियों के अपमान का कोई अवसर नहीं छोड़ने वाले, बजरंग दल वाले और जनता में नफरत फैलाने वाली भाजपा को कर्नाटक की तरह ही पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।
 
 
 
उन्होंने कहा कि अभी कर्नाटक में बजरंग बली जीते हैं तो भाजपा हारी है। मैं सरकार के खिलाफ लड़ता हूं तो कहते हैं इसे रोको। ये एक आदिवासी है। मुझे जेल में नहीं डाल पा रहे हैं तो केस लादे जा रहे हैं।
 
बहरहाल कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हनुमान जी की एंट्री हो गई है। राज्य में 2023 के अंत में चुनाव होने हैं।   

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख