उपचुनाव में कांग्रेस ने मेहगांव से हेमंत कटारे,बड़ा मलहरा से राम सिया भारती को दिया टिकट

विकास सिंह

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (18:48 IST)
मध्यप्रदेश के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 28 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज चार और उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने बदनावर सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए यहां से अभिषेक सिंह की जगह कमल पटेल का अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके साथ कांग्रेस ने मुरैना से राकेश मावई, मेहगांव से हेमंत कटारे, बड़ामलहरा से राम सिया भारती को टिकट दिया है। अब तक कांग्रेस 28 सीटों में 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है और अब केवल ब्यावरा सीट पर पार्टी को अपना प्रत्याशी तय करना है। ब्यावरा सीट कांग्रेस विधायक गोर्वधन दांगी के निधन से रिक्त हुई है।
 ALSO READ: Inside story: मध्यप्रदेश उपचुनाव में वर्चुअल प्रचार पर भारी वायरल वीडियो की सियासत
बदनावर से कांग्रेस ने कमल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक सिंह की जगह टिकट पाने वाले कमल पटेल कांग्रेस के दिग्गज नेता है और भाजपा के संभावित उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं। बदनावर में पार्टी ने युवा चेहरे के जगह अनुभवी चेहरे पर दांव लगाया है।

कांग्रेस ने मेहगांव से हेमंत कटारे को चुनावी मैदान में उतारा है। हेमंत कटारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के बेटे हैं और पिछला विधानसभा चुनाव अटेर से हार गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अरविंद भदौरिया ने हेमंत कटारे को मात दी थी। हेमंत कटारे पिता सत्यदेव कटारे के निधन के बाद कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके है और विवादों में भी रह चुके है।

वहीं पार्टी बड़ा मलहरा से राम सिया भारती को टिकट देकर फिर लोगों को चौंकाया है। रामसिया भारती कथावाचक है और पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी