भोपाल में पेट्रोलियम डिपो में डीजल टैंक फटा, 7 कर्मचारी घायल

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (23:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को भारत पेट्र‍ोलियम डिपो में डीजल टैंक फटने से 7 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें 3 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
यह घटना भोपाल के बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में हुई, जहां डीजल टैंक फटने से आग लग गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। क्योंकि वहां पर और भी टैंकर खड़े थे।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर और बैरागढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों में सलमान, शानू, विनोद, राजा मियां, शिरक, छोटेलाल, अंतराम शामिल है। (फाइल फोटो)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी