विदेश से शव लाने के लिए पिता ने की मार्मिक अपील

कीर्ति राजेश चौरसिया

रविवार, 17 नवंबर 2019 (09:39 IST)
सऊदी अरब के अबहा में एक भारतीय मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 14 नवंबर की बताई जा रही मृतक इस्तेखार अहमद उमरिया जिले के नौरोजाबाद का रहने वाला है और सऊदी अरब के अबहा में बीते दो वर्षों से ड्राइवर की नौकरी करता था। भारतीय मजदूर का शव सऊदी अरब में कानूनी दांव पेंच में फंस गया और उसका परिवार शव को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। 
 
इस्तेखार को चेस्ट पेन की शिकायत पर 13 नवंबर को अबहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 14 को उपचार के दौरान मौत हो गई है, घटना की जानकारी मृतक के दोस्तों द्वारा परिजनों को फोन पर दी गई है, परिजन सदमे में हैं और सरकार से मृतक के शव को मांगने की गोहार लगा रहे हैं।
 
पिता अनवर अहमद ने कहा कि मृतक मजदूर इस्तेखार अहमद के शव को सऊदी अरब से भारत लाने में परिजनों को कानूनी दांव पेंच का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की माली हालत खराब है वहीं स्थानीय लोग एवं जिला प्रशासन शव को भारत मंगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
 
उमरिया के सीईओ और प्रभारी कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि विदेशों में भारतीय मजदूरों की मौत के शव को वापस मंगाने के लिए सरकार के विदेश मंत्रालय को पहल करनी होती है। देखना है मृतक इस्तेखार के शव को कब अपने वतन की मिट्टी नसीब हो पाती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी