निकाह से इंकार किया तो युवक ने भाग्यश्री का बेरहमी से कत्ल कर दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 4 अगस्त 2025 (15:01 IST)
Burhanpur news: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक होश उड़ा देने वाली खबर आई है, जहां एक युवक ने भाग्यश्री का गला इसलिए रेत दिया क्योंकि उसने निकाह से इंकार कर दिया था। आरोपी शेख रईस (42) युवती पर इस्लाम कबूल करने का भी दबाव बना रहा था। घटना शुक्रवार रात की है। 
 
आरोप के मुताबिक जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में शेख रईस शुक्रवार रात पीड़िता भाग्यश्री नामदेव धानुक के घर में घुस गया और उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शुक्रवार रात चाकू से भाग्यश्री के शरीर पर पर कई वार किए, महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, पुलिस ने नेपानगर के संजय नगर निवासी आरोपी शेख को गिरफ्तार कर लिया है। 
क्या हैं भाग्यश्री बहन के आरोप : भाग्यश्री की बहन सुभद्रा के मुताबिक रईस लंबे समय से भाग्यश्री पर निकाह और इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बना रहा था। जब उसने इससे इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जान-पहचान तो थी, लेकिन यह प्यार का एकतरफा मामला था। 
 
एसपी पाटीदार घटनास्थल पर पहुंचे : हत्या की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और एएसपी अंतर सिंह कनेश नेपानगर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पाटीदार के मुतामबिक मृतका और आरोपी युवक रईस के बीच काफी समय से आपसी संबंध और विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है।
 
हिन्दू संगठनों का विरोध : घटना के बाद से हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का खौफनाक मामला बताते हुए प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में शनिवार दोपहर नेपानगर और नावरा में दुकानें बंद कराई। बंजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी की। 
 
पुलिस पर लापरवाही का आरोप : दावा किया जा रहा है कि भाग्यश्री ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेपानगर की विधायक मंजू दादू ने भी पीड़िता के घर जाकर सांत्वना दी और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करके उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी है। विधायक के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले में अभी तक दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी