शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (00:31 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने 9 वर्षीय बच्ची से बलात्कार किया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने कचरा बीनने वाले 33 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
ALSO READ: 3 अनपढ़ मजदूर, 1 ऐप और 15 आदिवासी लड़कियों से दुष्‍कर्म, कैसे तकनीक के सहारे दिया जघन्‍य अपराध को अंजाम
पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने कचरा बीनने वाले 33 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी कृष्ण पाल रावत उर्फ ​​टोंटा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: Maharashtra : दुष्‍कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि बच्ची अपने दादा-दादी और पांच वर्षीय भाई के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। वे सभी अहमदाबाद से आए थे और अपने गांव जाने वाली बस से चूक गए थे। लड़की के दादा के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ बच्चों के लिए कुछ फल लाने गया था और उन्हें एक अन्य व्यक्ति के पास छोड़ गया था।
 
दुबे के अनुसार वापस लौटने पर, दादा-दादी ने पाया कि लड़की के शरीर पर खून के धब्बे थे और उसने उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की को धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया।
ALSO READ: नोएडा में 2 नाबालिग बहनों से 2 युवकों ने 6 महीने तक किया दुष्‍कर्म
अधिकारी ने कहा कि बच्ची को थाने ले जाया गया और फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक बीएल यादव ने कहा कि लड़की खतरे से बाहर है। दादा ने कहा कि लड़की के पिता अपनी मजदूरी लेने के लिए अहमदाबाद में रह गए थे और उसकी मां एक साल पहले परिवार को छोड़कर चली गई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी