क्रिकेट के सट्टे में भाजपा जिलाध्यक्ष भी आरोपी

शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (23:33 IST)
- संजय जैन 
झाबुआ। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पकड़े गए क्रिकेट के सट्टे के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे को भी आरोपी बना लिया।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उनके मकान 'गोपालम' पर पुलिस ने दबिश देकर विश्व कप क्रिकेट का सट्टा पकड़ा था। तब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का सेमीफायनल मुकाबला चल रहा था। पुलिस ने वहां से चेतन सोलंकी को गिरफ्तार टीवी, मोबाइल और 15500 रुपए की राशि‍ जब्त की थी।
 
पुलिस ने 'गोपालम' में सामग्री मिलने के कारण दुबे को भी जुआ एक्ट की धारा के तहत आरोपी बनाया है। गुरुवार को जब 'गोपालम' से पुलिस ने चेतन सोलंकी को गिरफ्तार किया था, तब से पुलिस पर दबाव था कि वह इस आधार पर दुबे के खिलाफ कारवाई करे कि यह मकान उनका है। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को उन्हें भी आरोपी बनाकर उनके खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें