वकील फीस के बदले मांगता था सेक्स!

झाँसी। शहर के एक नामी वकील पर एक महिला ने धमकी देकर दुष्कर्म का का आरोप लगाया है। महिला का तो यह भी आरोप है कि यह वकील अपने अन्य क्लाइंट्‍स की बीवियों का शारीरिक शोषण कर चुका है। 

पीड़िता ने शहर के नामी वकील चंद्रशेखर शुक्ल पर आरोप लगाया है कि शुक्ल ने एक केस निपटाने और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही, इस वकील ने महिला का बलात्कार कर MMS भी बना लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
 
क्लाइंट्स की बीविंया होती थीं वकील की फीस :  पीड़िता का दावा है कि आरोपी वकील अपने क्लाइंट्स की दर्जनों बीवियों के साथ ज्यादती कर चुका है। महिला का कहना है कि शुक्ल गंभीर मामलों में फंसे लोगों की पत्नियों को आसान शिकार समझता था। उसने अपने कई क्लाइंट्स की पत्नियों को झांसे में लेकर उनका यौन शोषण किया। कई क्लाइंट्स तो जेल या सजा से बचने के लिए खुद ही अपनी पत्नी को वकील के पास लेकर आते थे।
इस तरह फंसी महिला वकील के चंगुल में... पढ़ें अगले पेज पर....
 

क्या है पूरा मामला :  एडवोकेट चन्द्रशेखर शुक्ल झांसी का नामी वकील हैं। कोतवाली इलाके में रहने वाली महिला ने वकील और उनके बिजनेसमैन साथी दीपक लिखधारी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक, उसके पति एक मंदिर के केस के सिलसिले में  शुक्ल से मिले थे। एक बार पति ने पीड़ित महिला के मोबाइल से वकील को किसी काम से फोन किया।

वकील को जब पता चला कि नंबर क्लाइंट की पत्नी का है, तो उसने महिला को फोन करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वकील उससे फोन पर अभद्र बातें करता था। जब उसने उससे बात करने से मना किया तो उसने उसके पति को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली।
 
इस तरह फंसी महिला चंगुल में :  महिला ने बताया कि वकील ने मेरे जेठ को एक मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया। इससे मैं डर गई और उसके चंगुल में फंस गई। पीड़िता के मुताबिक, वकील ने उसे कई जगहों पर बुलाया और दोस्त दीपक लिखधारी के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने कहा कि उन दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप बनाई। बाद में MMS को वायरल करने की धमकी भी दी। इसी का डर दिखाकर उन्होंने मुझ पर अन्य आदमियों के साथ भी सोने के लिए दबाव बनाया। तब परेशान होकर मैंने पुलिस से मदद मांगी।
 
इस मामले में SSP मनोज तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और एक आरोपी गिरफ्तार भी हो चुका है।

वेबदुनिया पर पढ़ें