नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कोई भी अपराधी अब MP में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (11:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा‍ कि एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं।
 

हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है, नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे:नरोत्तम मिश्रा,गृह मंत्री MP (17.12) pic.twitter.com/j7Mf8SeODy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2020
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से सीएए और एनआरसी को लेकर देश में आंदोलन किया जा रहा था, वैसा ही किसान आंदोलन में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कह चुकी है कि न तो मंडियां और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद किया जाएगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी