IAS जे. विजय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कोरोना कोर ग्रुप के कई अफसर होम क्वारेंटाइन

विकास सिंह

शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (10:00 IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश में हेल्थ कॉरपोरेशन के एमडी और आयुष्मान भारत के  सीईओ IAS जे. विजय कुमार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जे. विजय कुमार को इलाज के लिए राजधानी के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। खुद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने जे विजयकुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।  

जे. विजय कुमार की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जे विजय कुमार के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कोरोना ग्रुप के 12 सीनियर IAS अफसर होम क्वारेंटाइन हो गए है। शुक्रवार को प्रदेश की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने अपने घर से ही कोरोना बुलिटेन जारी किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने खुद को एक होटल में क्वारेंटाइन कर लिया है।

अफसर जे विजय कुमार के संपर्क में आने वाले कई अफसर सेल्फ क्वारंटीन में चले गए है। इनमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े निशांत बरवड़े, प्रतीक हजेला, सुदाम पी खाड़े,स्वाति मीणा और एस धनराजू शामिल है। आईएएस जे विजय कुमार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को 150 से अधिक अफसरों ने अपने सैंपल जांच के लिए भेजे। वहीं सतपुड़ा स्थित हेल्थ कॉर्पोरेशन के दफ्तर से लेकर मंत्रालय तक में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। 

वहीं कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने  जे. विजय कुमार के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उनके घर फार्चून प्राईड कॉलोनी त्रिलंगा, पंजाब नेशनल बैंक स्ट्रीट, भोपाल को इपिक सेंटर घोषित कर उसके आसपास के 1 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है । अब तक भोपाल में कुल 6  कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित हो चुके है। उसके आसपास के 2 किलोमीटर एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया गया है । 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी