मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आशीष सिंह बने इंदौर कलेक्टर, कौशलेंद्र सिंह बने भोपाल के DM

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (16:13 IST)
mohan yadav administrative surgery : मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए इंदौर और भोपाल के कलेक्टरों के तबादले कर दिए। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर भेज दिया गया जबकि कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल भेज दिया गया है।
 
आशीष सिंह पहले भी इंदौर में निगमायुक्त पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद वे उज्जैन के कलेक्टर भी रहे हैं।
ALSO READ: मप्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वे कौशलेंद्र विक्रम सिंह का स्थान लेंगे।
संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया है जबकि गोपाल डाड को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें शहडोल संभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। श्रीकांत बनौठ को सह संचालन नगर तथा ग्राम निवेश बनाया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी