सीहोर में एक और किसान ने की आत्महत्या

शुक्रवार, 23 जून 2017 (12:02 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कर्जदार किसानों के आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फिर एक किसान ने आत्महत्या कर ली है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पालखेड़ी निवासी बाबूलाल मालवीय (40) ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर कल शाम आत्महत्या कर ली। उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल ले जाया गया था, वहीं उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
 
बाबूलाल ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का कर्ज है। जिसे लेकर बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। वह कर्ज चुकता करने मे असमर्थ था। इससे पूर्व जिले में पांच किसानों ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें