भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गाया है। कांग्रेस ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए आज सदन में हंगामा किया। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है, इसको लेकर पूरा सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दें को सदन में उठाया और सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में से नेहरू की तस्वीर हटाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के पद्चिन्हों पर चलकर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा नेहरू के विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।