प्रियंका गांधी बुरहानपुर रवाना, इंदौर में इस प्रकार रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का रूट

बुधवार, 23 नवंबर 2022 (19:31 IST)
इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहले इंदौर पहुंची फिर वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ पति राबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी आए हैं। इस बीच, इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा का रूट भी तय कर लिया है। राहुल राजेन्द्रनगर के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक प्रियंका हवाई जहाज से इंदौर पहुंची। फिर काफिले के साथ बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को ही मध्यप्रदेश (बुरहानपुर) में प्रवेश किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्‍यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि 27 और 28 नवंबर इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा का रूट तय कर लिया गया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी