राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्शन, महिला अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

रविवार, 19 जनवरी 2020 (19:38 IST)
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में महिला अधिकारियों ने CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़े। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने भी डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे।
 
CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच उस समय टकराव हुआ जब डिप्टी कलेक्टर ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोका।
 
बात बढ़ गई और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं। इसी बीच भीड़ में किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए।
 

#WATCH Madhya Pradesh: A protestor pulls hair of Rajgarh Deputy Collector Priya Verma, after she hits BJP workers and drags them. The clash broke out during a demonstration in support of #CAA. pic.twitter.com/7ckpZaFBkJ

— ANI (@ANI) January 19, 2020
कलेक्टर ने भी जड़े थप्पड़ : राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता ने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान कलेक्टर की कार्यकर्ताओं से तीखी बहस हुई और उन्होंने एक नेता को थप्पड़ जड़ दिया। 
 


इस बीच विवाद बढ़ता गया और पुलिस के साथ-साथ कलेक्टर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करती हुईं नजर आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कई ट्वीट कर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, प्रदेश में शासन-प्रशासन द्वारा कांग्रेस सरकार की चाटुकारिता के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं! सरकार के तुगलकी फरमानों पर अमल में कौन रेस में पहले आता है, इसकी होड़ लगी है! कुछ अधिकारी भूल गए हैं कि वे किसी पार्टी के हुक्म बजाने के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा हेतु पद पर हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी