भारी बारिश से शहर हुआ जलमग्न

बुंदेलखंड। छतरपुर जिले के लवकुश नगर में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से हालत बद से बदतर हो गए हैं।
नगर के तालाब नदी नाले सब उफान पर हैं। इसके चलते यहां 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया तो वहीं दर्जनों दुकानें भी जलमग्न हो गईं। 
भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं अब प्रशासन लगातार पानी की निकासी कार्य में जुट गया है। कई बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 
 
घरों और दुकानों की जगह कई सरकारी बिल्डिंगों, न्यायालय परिसर में भी पानी भर गया है। राहत कार्यों से लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। एसडीएम ने हालात का जायजा लिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें